
UPL 2025: 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़कर युवराज चौधरी ने मचाया धमाल, अकेले दम पर खत्म कर दिया मुकाबला
UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के 9वें मैच में देहरादून वॉरियर्स बनाम पिथौरागढ़ हरिकेंस की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर देहरादून की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. इस मैच में देहरादून के कप्तान युवराज चौधरी ने बल्ले के साथ तहलका मचा दिया. युवराज के सामने कोई भी गेंदबाज नहीं टिक सका.
Written By Aditya