cricket News - 2025-09-19T183850.448
विज्ञापन

IND vs OMAN मैच से पहले आए 4 बड़े अपडेट, संजू सैमसन को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

india vs Oman: एशिया कप 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 2 मैच में बेहतरीन खेल दिखाया है और सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. पहले मैच में यूएई को रौंदने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा था. अब भारतीय टीम ओमान के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है. इस मैच से पहले 4 बड़ी अपडेट सामने आई है.

India vs Oman: भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 में 19 सितंबर को भिड़ंत होने वाली है. भारतीय टीम पहले ही सुपर 4 में अपनी जगह बना चुकी है. ओमान सुपर 4 से बाहर हो चुकी है. भारतीय टीम पहली बार ओमान के खिलाफ खेलने वाली है. इससे पहले टीम इंडिया और ओमान का सामना नहीं हुआ है. ये मैच अबू धाबी के शेख जायदा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले टीम इंडिया पर 4 बड़ा अपडेट सामने आया है. माना जा रहा है कि इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा संजू सैमसन को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिल सकता है. वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं. संजू नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. अब तक खेले गए दो मैच में संजू सैमसन की बल्लेबाजी नहीं आई है. मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे शुरू होगा. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते है.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ