हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP T20 League 2024: रिंकू सिंह ने देश के लिए दी बड़ी 'कुर्बानी', इमोशनल कर देगी यह कहानी

यूपी टी20 क्रिकेट लीग के फाइनल में मेरठ मावेरिक्स के सामने कानपुर सुपरस्टार्स की चुनौती होगी। इस मैच में मेरठ को अपने कप्तान रिंकू सिंह के बगैर ही उतरना होगा।

विज्ञापन
rinku singh

UP T20 League 2024: यूपी टी20 क्रिकेट लीग की फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं। फाइनल में रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स का सामना समीर रिजवी की अगुवाई वाली कानपुर सुपरस्टार्स से होगा। यह मुकाबला शनिवार 14 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि इस मैच में मेरठ को अपने कप्तान रिंकू सिंह की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि रिंकू अब दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। इस फैसले के बाद रिंकू ने मेरठ का कैम्प छोड़ दिया है। इस तरह से मेरठ की टीम को रिंकू के बगैर ही फाइनल मुकाबले में उतरना होगा और अपने खिताब का बचाव करना होगा। रिंकू के बाहर होने के बाद फाइनल में स्वास्तिक चिकारा के पास टीम को जिताने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होगी, जिनका टूर्नामेंट में प्रदर्शन जोरदार रहा है। अधिक जानकरी के लिए देखें पूरा वीडियो।

ये भी पढ़ें: भूल जाएंगे DDLJ के राज-सिमरन को, जब सुनेंगे सिमरन-गज्‍जू की लव स्‍टोरी, PM मोदी भी हुए खुश

ये भी पढ़ें:- बीच मैदान जब धोनी पर बुरी तरह भड़के आशीष नेहरा, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola