
UP T20 League में रिंकू सिंह के सामने कड़ी चुनौती, मैच का रुख पलट सकते हैं 4 खिलाड़ी
Edited By Mashahid abbas

Edited By Mashahid abbas
UP T20 League 2024 में अब प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं। आज क्वालीफायर-1 का मैच दिग्गज खिलाड़ी रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावरिक और प्रियम गर्ग की टीम लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी। जबकि, इस मैच में हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा। यहां टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा।
ये भी पढ़ें;- विराट कोहली और बाबर आजम में कौन है बेहतर? पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
रिंकू सिंह की टीम आज शाम 3 बजे लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने की होगी। टीम ने ग्रुप स्टेज में सर्वाधिक अंक बटोर कर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। टीम में रिंकू सिंह, स्वास्तिक चितारा और जीशान अंसारी जैसे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी गहरी छाप भी छोड़ी है। वहीं दूसरी ओर, लखनऊ फाल्कन्स में भी समर्थ सिंह, प्रियम गर्ग, भुवनेश्वर कुमार और हर्ष त्यागी जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं। वीडियो में देखिए पूरी जानकारी
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: