IND vs BAN: बांग्लादेश से कितनी बार टेस्ट मैच हारा है भारत? देखें पूरा रिकॉर्ड

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से  मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज शुरू होने जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। 

India vs Bangladesh Test

India vs Bangladesh Test

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट क्रिकेट सीरीज 19 सितंबर से खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलती हुई नजर आएगी।

वहीं, बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को 2-0 से रौंदा है और उसके हौसले बुलंद हैं। ऐसे में हम चर्चा इसी बात पर करते हैं कि आखिर दोनों टीमों के बीच किसका पलड़ा भारी है।

दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी 

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले गए हैं। बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए 13 में से 11 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। जबकि, 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। इन आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो टीम इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में है। लेकिन, बांग्लादेश की टीम की फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम ये मैच बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

टीम इंडिया ने किया सूपड़ा साफ 

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला गया था। बांग्लादेश में खेले गए उस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2004-05 में भारत ने फिर से बांग्लादेश का दौरा किया, जहां 2 मैच की सीरीज भारत ने 2-0 से अपने नाम कर ली। 2007 में 2 मैचों की सीरीज में एक मैच ड्रॉ रहा, दूसरा मैच टीम इंडिया ने जीत लिया। दोनों टीमों  के बीच अंतिम टेस्ट सीरीज बांग्लादेश में खेली गई थी। जहां टीम इंडिया ने 2 मैच की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली थी।

भारत-बांग्लादेश मैच शेड्यूल 

मैच  तारीख  समय  स्थान 
टेस्ट 19-23 सितंबर सुबह साढ़े नौ बजे से चेन्नई
टेस्ट 27 सितंबर से 1 अक्टूबर सुबह साढ़े नौ बजे से कानपुर
टी20 6 अक्टूबर शाम 7 बजे धर्मशाला
टी20 9 अक्टूबर शाम 7 बजे दिल्ली
टी0 12 अक्टूबर शाम 7 बजे हैदराबाद

पहले टेस्ट मैच के लिए घोषित 16 सदस्यीय भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),  रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ