Naseem Solanki

Video: Naseem Solanki क्यों गई थीं मंदिर? सपा उम्मीदवार ने विवाद के बाद दी सफाई

Video: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। हाल ही में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का मंदिर जाने का मामला सुर्खियों में है।

Video: सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने हाल ही में मंदिर में दर्शन किए। वनखंडेश्वर मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के इस मामले की राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है। विपक्षी पार्टियां इसको वोट पाने का एक स्टंट कह रही हैं। इसी बीच नसीम सोलंकी का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह सबको साथ लेकर चलना चाहती हैं। बता दें उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान किया जाना है।

विज्ञापन

मंदिर में दर्शन मामले पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी से न्यूज 24 ने बात की। उनसे पूछा गया कि मंदिर जाने को लेकर उनके खिलाफ फतवे भी जारी कर दिए गए, इसपर उन्होंने कहा कि हमने इसकी शुरुआत अजमेर शरीफ से थी, उसके बाद मंदिर में दर्शन किए। नसीम ने कहा कि इसी दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका था। उन्होंने कहा आने वाले समय में हम चर्च भी जाएंगे। ये राजनीति नहीं है हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ