---विज्ञापन---

Video: मुस्लिम महिलाओं से मारपीट, CM योगी आदित्यनाथ के राज में फिर शर्मसार हुई इंसानियत

BJP Leader Beat Up Muslim Women: योगी आदित्यनाथ के राज में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। मुस्लिम महिलाओं के साथ मारपीट हुई है। पीड़िताओं ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

UP CM Yogi Adityanath
---विज्ञापन---

BJP Leader Beat Up Muslim Women: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में रामराज्य की बात करते हैं। सबके साथ, सबका विकास करने की बात करते हैं। अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश होने की बात कही जाती है, लेकिन इसी प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। पिछली घटनाओं से सभी वाकिफ हैं, लेकिन ताजा मामला सहारनपुर में सामने आया है। आरोप भाजपा नेता पर लगे हैं और पीड़िता मुस्लिम महिला है। उसने मारपीट करने के आरोप लगाए है। घटना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों से मारपीट की। इस मारपीट में उनके सिर पर चोटें लगी हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। घायलों को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन मारपीट क्यों की गई? इस बारे में आरोपियों ने कुछ नहीं बताया। पीड़ितों ने योगी सरकार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। आइए देखते हैं कि आखिरी पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

First published on: Nov 05, 2024 12:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola