UP Private Jobs Reservation Politics : देश की संसद में मानसून सत्र चल रहा है, जहां बजट पर चर्चा हुई। यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा में आरक्षण की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट नौकरियों में रिजर्वेशन की मांग करते हुए गैर सरकार विधेयक पेश किए। सांसद ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी को प्राइवेट सेक्टरों में आरक्षण मिलना चाहिए।
लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें यूपी विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। इससे पहले निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने संसद में प्राइवेट सेक्टरों में एससी/एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की मांग करते हुए एक तीर से कई निशाने साधे। उन्होंने मायावती के दलित वोटरों पर सेंध लगाने की कोशिश की। उनकी इस चाल से सपा और भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं।
यह भी पढ़ें : सहारनपुर में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद; हमले के पीछे बताई ये बड़ी वजह
जानें सांसद ने क्या की डिमांड?
चंद्रशेखर ने लोकसभा में तीन गैर सरकारी बिल पेश किए। उनकी पहली मांग- निजी क्षेत्रों में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था। दूसरी मांग- अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के बच्चों के लिए आवासीय स्कूल। तीसरी मांग- देश में सभी बालकों को उच्च और माध्यमिक स्तर तक फ्री शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालयों की स्थापना हो।
यह भी पढ़ें : Attack On Chandrashekhar: भीम आर्मी प्रमुख पर गोली चलाने के आरोप में 4 अरेस्ट; सपा ने दिया बड़ा बयान
संसद में पेश किए बिल
जब चंद्रशेखर ने संसद में गैर सरकारी विधेयक पेश करने की अनुमति मांग थी तब अधिकतर सदस्य उनके पक्ष में थे। इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने इस बिल को पेश की परमिशन दी। इसके बाद निर्दलीय सांसद ने संसद में तीन गैर सरकारी बिल पेश किए।
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
20 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
23 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines