Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दशहरे मेले से पहले बीजेपी के दो पार्षदों के बीच जमकर बवाल हो गया. यह मामला सूरजकुंड पार्क का है जहां वार्ड 58 के पार्षद सुमित शर्मा और वार्ड 44 के पार्षद उत्तम सैनी आपस में भिड़ गए. इस विवाद की जड़ एक मुस्लिम सोडे वाले का ठेला था. दरअसल, सुमित शर्मा दिव्यांग सोडा बेचने वाले सुफियान अंसारी को ठेला लगाने देना चाहते थे लेकिन उत्तम सैनी इसका विरोध कर रहे थे. यही मामूली बहस देखते-देखते हाथापाई और लात-घूंसे में बदल गई.
इसमें दोनों पार्षदों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए और मामला गंभीर हो गया. हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पार्षदों समेत कई लोगों को अपने साथ थाने ले गई. थाने में भी समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. कुछ समर्थक थाने के लॉकअप में जाकर बैठ गए और पुलिस से बहस करने लगे. इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई. बवाल की जानकारी मिलते ही बीजेपी विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलवालिया थाने पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. पूरा मामला जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…
ये भी पढ़ें-संभल में पुलिस का बड़ा एक्शन, तालाब पर बनी अवैध मस्जिद पर चलाया बुलडोजर; छावनी में तब्दील गांव
संबंधित खबरें
IPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
4 hrs agoमंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
4 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 day agoइच्छामृत्यु की स्थिति से वंतारा तक का सफर, बीमार 'माया' को मिला नया जीवन
1 day agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
1 day agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 day agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 days agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
2 days agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines