संभल में पुलिस का बड़ा एक्शन, तालाब पर बनी अवैध मस्जिद पर चलाया बुलडोजर; छावनी में तब्दील गांव

Sambhal News: यूपी के संभल में अवैध मस्जिद पर कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई में रायाबुजुर्ग गांव में प्रशासन ने तालाब पर अवैध तरीके से बनाई गई मस्जिद पर जेसीबी चलाकर उसे गिरा दिया है. इस एक्शन के बाद इलाके को छावनी में बदल दिया गया है और पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है.

sambhal news
विज्ञापन

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध मस्जिद पर यूपी पुलिस ने कार्रवाई की है. यह कार्रवाई रायाबुजुर्ग गांव में अवैध रूप से तालाब पर बनी मस्जिद पर हुई है जिसे पुलिस ने JCB की मदद से गिरा दिया है. मस्जिद के इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया है और मस्जिद गिराने से पहले ही पुलिस ने गांव में ऐलान कर दिया था कि कोई भी अपने घरों से बाहर न निकलें. बुलडोजर एक्शन के तहत पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है.

10 साल पहले तालाब पर बनी थी मस्जिद

यूपी पुलिस का दावा है कि इस मस्जिद का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था. यह तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गई है. मस्जिद को लेकर स्थानीय लोगों में कई बार विवाद हुए थे. इसलिए, लगभग एक महीने पहले राजस्व विभाग की टीम ने स्थान का निरीक्षण किया और मस्जिद को अवैध करार दिया. टीम ने मस्जिद को भी नोटिस दिया था. इसके बाद ही आज कार्रवाई की शुरुआत हुई है.

विज्ञापन

पैरामिलिट्री की तैनाती

2 अक्टूबर की सुबह ही प्रशासन के सभी बड़े अधिकारियों ने गांव में अपना डेरा लगाया हुआ है. SDM, सिटी मजिस्ट्रेस, CO और कई थानों की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई थी. सिक्योरिटी फोर्स ने इलाके में जगह-जगह बैरिकेडिंग की है. साथ ही लगातार फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है ताकि लोगों में सुरक्षा का आभास हो.

पुलिस द्वारा शांति की अपील

संभल पुलिस ने इलाके में शांति कायम रखने के लिए सभी लोगों से लाउडस्पीकर के जरिए शांति की अपील की है. घोषणा की जा रही है कि लोग कानून व्यवस्था को बनाए रखें. बुलडोजर कार्रवाई पर पुलिस का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी है. वहीं, स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ