
Video: मेरठ में मुस्लिम सोडा वाले के लिए BJP गुटों में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे
Written By Namrata Mohanty

Written By Namrata Mohanty
Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दशहरे मेले से पहले बीजेपी के दो पार्षदों के बीच जमकर बवाल हो गया. यह मामला सूरजकुंड पार्क का है जहां वार्ड 58 के पार्षद सुमित शर्मा और वार्ड 44 के पार्षद उत्तम सैनी आपस में भिड़ गए. इस विवाद की जड़ एक मुस्लिम सोडे वाले का ठेला था. दरअसल, सुमित शर्मा दिव्यांग सोडा बेचने वाले सुफियान अंसारी को ठेला लगाने देना चाहते थे लेकिन उत्तम सैनी इसका विरोध कर रहे थे. यही मामूली बहस देखते-देखते हाथापाई और लात-घूंसे में बदल गई.
इसमें दोनों पार्षदों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए और मामला गंभीर हो गया. हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पार्षदों समेत कई लोगों को अपने साथ थाने ले गई. थाने में भी समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. कुछ समर्थक थाने के लॉकअप में जाकर बैठ गए और पुलिस से बहस करने लगे. इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई. बवाल की जानकारी मिलते ही बीजेपी विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलवालिया थाने पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. पूरा मामला जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: