Umran Malik
विज्ञापन

उमरान मलिक को T20 World Cup से पहले मिली खुशखबरी, BCCI ने बनाया खास प्लान

Umran Malik BCCI Contract: उमरान मलिक को बीसीसीआई ने एडिशनल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया है। उन्हें बैकअप के तौर पर तैयार किया जा रहा है। उनके साथ चार अन्य तेज गेंदाबजों का नाम भी एडिशनल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल है। उमरान मलिक एनसीए में ट्रेनिंग लेंगे।

Umran Malik BCCI Contract: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले स्टार गेंदबाज उमरान मलिक को खुशखबरी मिली है। दरअसल, बीसीसीआई ने एडिशनल कॉन्ट्रेक्ट पर पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। इसमें उमरान मलिक का नाम शामिल है। जो तेज गेंदबाजी बैकअप के लिए तैयारी करेंगे। उमरान के साथ आकाशदीप, विजय कुमार, यश दयाल और विद्वत कावेरप्पा का नाम भी इस कॉन्ट्रेक्ट में शामिल है। कहा जा रहा है कि उमरान मलिक समेत पांचों खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से खास सुविधा दी जाएगी। हालांकि ये बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा नहीं है।

बॉलिंग बैकअप के लिए तैयार किए जा रहे खिलाड़ी

बीसीसीआई ने ऐसा फास्ट बॉलर्स के बैकअप के लिए किया है। माना जा रहा है कि ये गेंदबाज बैकअप के तौर पर तैयार किए जा रहे हैं। ताकि मुख्य टीम से यदि कोई गेंदबाज चोटिल हो जाता है तो बैकअप के रूप में तुरंत बॉलर मिल जाए। इन पांचों गेंदबाजों को एनसीए में ट्रेनिंग और रीहैब की सुविधा मिलेगी। कहा ये भी जा रहा है कि खिलाड़ियों को इस कॉन्ट्रेक्ट के तहत 1 करोड़ रुपये भी मिल सकते हैं।

Advertisment

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ