Tristan Stubbs

VIDEO: मेगा ऑक्शन से पहले आया 24 साल का 'तूफान', अकेले दिला दी टीम को जीत

Tristan Stubbs Century: साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरे वनडे मैच में ट्रिस्टन स्टब्स के शतक की बदौलत आयरलैंड को 174 रनों से मात दी। उनके इस प्रदर्शन के बाद मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा उनको रिटेन करना लगभग तय है।

Tristan Stubbs Century: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में आयरलैंड के खिलाफ 112 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका टीम ने आयरलैंड को आसानी से 174 रनों से रौंद दिया।

विज्ञापन

24 साल के इस बल्लेबाज की इस पारी के बाद उनको मेगा ऑक्शन में एक बड़ी राशि मिलना तय है। उनके फॉर्म को देखते हुए मेगा ऑक्शन में उनका दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन होना लगभग तय है। उनकी इस पारी के दम पर प्रोटियाज टीम ने 343 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम सिर्फ 169 रनों पर ही सिमट गई और यह मैच 174 रनों से हार गई।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ