jacket (4)

ये कैसी खतरनाक पिच…! अस्पताल में भर्ती हुआ बल्लेबाज, अचानक रद्द करना पड़ा मैच, मचा बवाल

Match abandoned due to Dangerous Pitch: वेस्टइंडीज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख पूरा क्रिकेट जगत हैरान नजर आ रहा है. मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर पर गेंद लगी तो उसे अस्पताल भर्ती करने की नौबत आ गई. इसके बाद मैच को भी रद्द करना पड़ा. क्या है पूरा मामला इस वीडियो में देखें…

Match abandoned due to Dangerous Pitch: वेस्टइंडीज में घरेलू क्रिकेट का दौर चल रहा है. बीते दिन त्रिनिदाद एंड टोबैगो और लीवार्ड आइलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस मैच में एक ऐसा विवाद हुआ कि पूरे क्रिकेट जगत में इसे लेकर हलचल मच गई है. इस मैच की पिच को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ जिसके चलते अंपायर को मैच रद्द करना पड़ा. मैच के दौरान बल्लेबाज के सिर पर गेंद जा लगी जिसके बाद वो पिच पर ही गिर गया. इसके बाद गुस्से में बल्लेबाज ने हेलमेट उतार के फेंक दिया और उसमें लात मारी.

विज्ञापन

दरअसल, मैच नॉर्थ साउड के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा था. इस मैदान की पिच काफी खराब थी. कोई गेंद नीची रह जा रही थी तो वहीं अगली ही गुड लेंथ वाली गेंद सीधे सिर पर जाकर लीग. इसके बाद बल्लेबाज को कनकशन के तहत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मैच को खराब पिच घोषित करते हुए रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ