IPL 2026: लगातार 2 हार के बाद बदल जाएगी RR की प्लेइंग 11! LSG के खिलाफ होगा धमाकेदार कमबैक?

IPL 2026 LSG vs RR: राजस्थान की टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होगा. इस मैच में राजस्थान की टीम 2 लगातार हार के बाद उतर रही है. ऐसे में क्या LSG के खिलाफ कप्तान रियान पराग जीत का फॉर्मूला तलाशते हुए प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे?

jacket (3)
1 / 7

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 32वां मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें हार के बाद उतर रही हैं. राजस्थान की टीम शुरुआत में रियान पराग की कप्तानी में शानदार खेल रही थी लेकिन पिछले 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. लखनऊ के खिलाफ टीम जीत हासिल कर वापसी करना चाहेगी. ऐसे में इस मैच के लिए क्या टीम के कप्तान रियान पराग प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करेंगे या नहीं?

विज्ञापन

जायसवाल और सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग

जायसवाल और सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग2 / 7

राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह से परफेक्ट नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी कमाल के रंग में नजर आ रही है. ऐसे में इस मैच में लखनऊ के गेंदबाजों को इन दोनों से सावधान रहना होगा. 

विज्ञापन

कप्तान की फॉर्म टीम की चिंता

कप्तान की फॉर्म टीम की चिंता3 / 7

राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए इस सीजन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी एक बड़ी चिंता बनकर सामने आ रही है. कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर का फॉर्म खराब चल रहा है. केवल ध्रुव जुरेल ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो मिडिल ऑर्डर में रन बना रहे हैं. LSG के खिलाफ इसमें बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है. 

RR का स्पिन डिपार्टमेंट मजबूत

RR का स्पिन डिपार्टमेंट मजबूत4 / 7

राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई स्पिन गेंदबाजी में कमाल का खेल दिखा रहे हैं. दोनों की जोड़ी विपक्षी टीम को काफी परेशान कर रही है. बिश्नोई घातक गेंदबाजी करते हुए लगातार पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं तो वहीं जडेजा भी उनका साथ दे रहे हैं.

विज्ञापन

आर्चर की अगुवाई में तेज गेंदबाजी

आर्चर की अगुवाई में तेज गेंदबाजी5 / 7

राजस्थान का तेज गेंदबाजी लाइन अप भी बेहद शानदार दिख रहा है. जोफ्रा आर्चर बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और इस सीजन 3 बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटका चुके हैं. उनके साथ  ब्रिजेश शर्मा और आंद्रे बर्गर भी कमाल कर रहे हैं. 

इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन बनेगा?

इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन बनेगा?6 / 7

इस सीजन टीम के लिए शानदार डेब्यू करने वाले यशराज पूंजा इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतर सकते हैं. हाल ही में टीम के लिए डेब्यू करते हुए इस लेग स्पिन गेंदबाज ने हर किसी को प्रभावित किया था.

विज्ञापन

RR की संभावित प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 117 / 7

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, आंद्रे बर्गर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन