'समझ के बाहर...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर! सिलेक्टर्स पर उठाए सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इस फैसले को लेकर काफी बवाल मच रहा है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भी 15 साल की उम्र में वैभव को जिम्मेदारी सौंपने की आलोचना की है.

vaibhav sooryavanshi
1 / 6
वैभव को लकेर दीप दास गुप्ता का बड़ा बयान (Image: ANI and Vaibhav Sooryavanshi Instagram)

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी के लिए हाल ही में ईस्ट जोन की टीम का ऐलान हुआ. ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई, वहीं सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बना दिया गया. इसी को लेकर काफी बवाल छिड़ा हुआ है. कुछ दिन पहले हर्षा भोगले ने भी इस फैसले की आलोचना की थी. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने की आलोचना की है. (Image: ANI and Vaibhav Sooryavanshi Instagram)

विज्ञापन

'फैसले से सहमत नहीं'

'फैसले से सहमत नहीं'2 / 6

दीप दासगुप्ता को लगता है कि अनुकूल रॉय को उपकप्तान बनाना चाहिए था. उन्होंने कहा, 'मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं. अनुकूल जैसे खिलाड़ी टीम में हैं, जो काफी सालों से खेल रहे हैं. उन्हें लीडरशिप रोल दिया जा सकता था.' (Image: ANI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की हुई तारीफ

वैभव सूर्यवंशी की हुई तारीफ3 / 6

दीप दासगुप्ता ने वैभव सूर्यवंशी की 15 साल की उम्र में Maturity (परिपक्वता) की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से सहमत हूं कि 15-16 साल के होने के बावजूद वो काफी परिपक्व हैं. इस बात में कोई शक नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि रेड बॉल क्रिकेट में उन्हें लेकर यह फैसला लेना चाहिए.' (Image: Vaibhav Sooryavanshi Instagram)

वैभव को उपकप्तान बनाना क्यों सही नहीं?

वैभव को उपकप्तान बनाना क्यों सही नहीं?4 / 6

दीप दासगुप्ता का मानना है कि वैभव ने अभी रेड बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया है और उन्हें सीधा जिम्मेदारी देना गलत है. उन्होंने कहा, 'यह मेरी समझ के बाहर है. आप एक ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी दे रहे हैं, जिसने अभी रेड बॉल क्रिकेट खेलना शुरू ही किया है और वह युवा है. उन्हें ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बना दिया गया.'

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास अनुभव की कमी

वैभव सूर्यवंशी के पास अनुभव की कमी5 / 6

दीप दासगुप्ता ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को पहले रेड बॉल क्रिकेट में रन बनाकर अनुभव लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'उन्होंने अभी तक खुद को रेड बॉल क्रिकेट में स्थापित भी नहीं किया है. अभी उनके इस लेवल पर नंबर नहीं हैं और उन्होंने ज्यादा मैच भी नहीं खेले हैं. पहले उन्हें खेलने और खुद का नाम बनाने का मौका दिया जाना चाहिए.' (Image: Vaibhav Sooryavanshi Instagram)

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का स्क्वाड

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का स्क्वाड6 / 6

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन