हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? न्यूजीलैंड सीरीज में भी नहीं मिला मौका

India T20 Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस स्क्वॉड में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली. हालांकि, टीम ऐलान के बाद कुछ बड़े खिलाड़ियों के टी20I करियर के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान (Pic Credit- ANI)

India T20 Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली. हालांकि, टीम ऐलान के बाद कुछ बड़े खिलाड़ियों के टी20I करियर के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं की टी20 योजनाओं में 4 चैंपियन खिलाड़ी अब फिट नहीं बैठ रहे हैं. सबसे पहला नाम वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का है. गिल एक समय टी20 टीम के नियमित सदस्य थे, लेकिन अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी जगह कमजोर होती गई.

टी20 वर्ल्ड कप की टीम से भी बाहर रहने के बाद संकेत साफ हैं कि अब उनका फोकस टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ज्यादा हो सकता है. वहीं, दूसरा बड़ा नाम ऋषभ पंत का है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पंत को अब टी20 टीम में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विकल्पों के मौजूद होने से उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है. तीसरे खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा हैं. उन्हें वनडे और टेस्ट में मौके मिल रहे हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. इससे संकेत मिलता है कि वह अब टी20 योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. चौथा नाम यशस्वी जायसवाल का है. प्रतिभाशाली होने के बावजूद उन्हें टी20 टीम में नियमित जगह नहीं मिल रही है. अभिषेक शर्मा, सूर्यवंशी और संजू सैमसन जैसे विकल्पों के चलते उनकी वापसी फिलहाल मुश्किल दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन, कहा- हम साथ मिलकर और भी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola