हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आयरलैंड दौरे के लिए टीम सिलेक्शन से पहले आई 5 बड़ी खबरें, बड़े बदलाव को तैयार मैनेजमेंट

Team India: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव होते हुए नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट, बीसीसीआई और चयनकर्ता मिलकर बड़े फैसले लेते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल सभी का फोकस टी-20 फॉर्मेट बना हुआ है. जहां पर कप्तानी में भी बदलाव हो रहा है.

विज्ञापन
Team India

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीतने के बाद टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है. टीम अब 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली हैं. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी 5 टी-20 मैच खेलने हैं. इन दोनों सीरीज के लिए 6 जून को टीम इंडिया का सिलेक्शन होने वाला है. जहां पर स्क्वाड में कुछ बदलाव होने वाले हैं. हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर बड़े बदलाव के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. 

टीम इंडिया में होने वाले हैं कुछ बड़े बदलाव 

नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव अब टी-20 टीम से बाहर होने वाले हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया को एक नया टी-20 कप्तान मिलने वाला है. जिसके रेस में फिलहाल श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है. वहीं तिलक वर्मा को अब टी-20 टीम का नया उपकप्तान बनाया जा सकता है. तिलक को टीम मैनेजमेंट भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रही है. इसके अलावा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले हैं. हालांकि तीसरे विकल्प के रूप में अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार एंट्री हो सकती है. टीम मैनेजमेंट अब वैभव को स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहती है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: विराट कोहली बाहर, अब ऐसी होगी टीम इंडिया की ODI प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी की लगेगी लॉटरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola