IND vs AFG: विराट कोहली बाहर, अब ऐसी होगी टीम इंडिया की ODI प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी की लगेगी लॉटरी

IND vs AFG: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब उनके बिना ही टीम इंडिया खेलने के लिए उतरने वाली है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team

IND vs AFG: विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में नहीं खेलने वाले हैं. इंजरी के कारण किंग कोहली पूरी सीरीज से ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को अब उनके बिना ही मैदान पर उतरना होगा. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज

सलामी बल्लेबाज 2 / 6

दिग्गज रोहित शर्मा अगर फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो उनकी जगह पक्की नजर आ रही है. वहीं कप्तान शुभमन गिल उनके जोड़ीदार के रूप में ही नजर आने वाले हैं. दोनों को ही अब जिम्मेदारी उठानी होगी.

विज्ञापन

मध्यक्रम

मध्यक्रम 3 / 6

विराट कोहली की जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है. वहीं अगर रिप्लेसमेंट के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ आए तो उन्हें नंबर 3 पर खिलाया जा सकता है. नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल का खेलना तय है.

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर 4 / 6

हार्दिक पांड्या अगर फिट रहते हैं, तो टीम में उनकी जगह भी पक्की है. वहीं स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर की जगह भी बिल्कुल पक्की है. नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस सीरीज में आजमाया जा सकता है. 

विज्ञापन

गेंदबाज

गेंदबाज 5 / 6

स्पिन गेंदबाज के तौर पर कुलदीप यादव ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं बात तेज गेंदबाजी की करें तो अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को अपनी जगह पक्की करने के लिए और मौके मिल सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन/ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन