Cricket News (76)
विज्ञापन

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? शुभमन गिल की बढ़ गई टेंशन!

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल के साथ ओपन कर सकते हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में शुभमन गिल मोर्चा संभाल सकते हैं।

India vs England: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस चुकी है। पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा। हालांकि सभी की निगाहें प्लेइंग इलेवन पर रहने वाली हैं। माना जा रहा है कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मोर्चा संभाल सकते हैं। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में शुभमन गिल, साई सुदर्शन नजर आ सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में करुण नायर, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा नजर आ सकते हैं। गेंदबाजी विभाग की बात करें तो शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह नजर आ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ