India Test Team (PIC Credit -AI)

IND vs SL: बुमराह के बाहर होने से बढ़ी गिल-गंभीर की टेंशन! टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे बड़े बदलाव?

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह के बाहर होने से कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह की जगह आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. बुमराह के बाहर होने से कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. भारत की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी तय मानी जा रही है, लेकिन तीसरे नंबर पर अब भी संशय बना हुआ है. साई सुदर्शन भी पूरी तरह से फिट नहीं है, जिससे उनकी उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है.

विज्ञापन

अगर सुदर्शन नहीं खेलते हैं तो देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल बैटिंग करने उतर सकते हैं. वहीं, श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों को देखते हुए भारत रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार जैसे तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा संभाल सकते हैं. यह सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से बेहद अहम है. ऐसे में बुमराह की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका मानी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ