अर्शदीप-कंबोज की टीम का हुआ ऐलान, बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे बदोनी, कुछ चौंकाने वाले खिलाड़ियों को मिली जगह 

Duleep Trophy 2026: बीसीसीआई अब घरेलू क्रिकेट की शुरुआत करने वाली है. सबसे पहले दलीप ट्रॉफी 2026 खेला जाएगा. जिसके लिए अब नॉर्थ जोन की टीम का भी ऐलान हो गया है. जहां पर अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज जैसे स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है.

Arshdeep Singh, Ayush Badoni and Anshul Kamboj

Pic Credit- X

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट, साउथ के बाद अब नॉर्थ जोन ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर कुछ चौंकाने वाले फैसले सिलेक्टर ने लिए हैं. कन्हैया वधावन को इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं आयुष बदोनी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा नॉर्थ जोन की टीम में अब्दुल समद, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि बाकी टीमों के मुकाबले इस स्क्वाड में ज्यादा कमियां नजर आ रही हैं. 

विज्ञापन

उदय सहारन को नहीं मिली टीम में जगह 

नॉर्थ जोन टीम की कमान जम्मू और कश्मीर के विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वधावन को मिली है. इसके अलावा पंजाब के स्टार बल्लेबाज उदय सहारन को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिली है. अर्शदीप सिंह को अब टीम टेस्ट फॉर्मेट में भी मौका देना चाहती है. जिसके कारण ही उन्हें नॉर्थ जोन की टीम में भी जगह मिली है. वहीं तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अंशुल कंबोज को भी जगह दी गई है. वहीं जम्मू और कश्मीर के युद्धवीर सिंह को भी जगह दी गई है. 

विज्ञापन

बल्लेबाजी में अब्दुल समद, यश धुल और कामरान इकबाल भी नजर आ रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अब उपकप्तान आयुष बदोनी के ऊपर रहने वाली हैं. उन्हें बल्ले के साथ योगदान देना होगा. स्पिन ऑलराउंडर के रूप में निशांत सिंधु को भी इस टीम में जगह दी गई है.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी अब आई सामने, BCCI को बनाना होगा मास्टर प्लान

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन की टीम 

कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बदोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश धुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह, निखिल कश्यप. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ