Cricket News - 2025-07-26T012039.929
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत ने मैनचेस्टर में कर दी 3 बड़ी गलती? शुभमन गिल पर उठे सवाल

IND vs ENG: मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ काफी पीछे हो गई है। भारत ने गेंदबाजी के दौरान तीन बड़ी गलती कर दी, जिसके बाद इंग्लैंड ने फायदा उठा लिया।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैचौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों की पोल खुल गई। भारतीय टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच में काफी पीछे हो गई है। ऐसे में अब शुभमन गिल की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट मैच में 3 बड़ी गलती कर दी है। दरअसल भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को शुरुआती झटका देने में काफी देरी कर दी। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने खुलकर रन बनाए। भारत के पास दोनों की जोड़ी को तोड़ने का कोई भी बैकअप प्लान नजर नहीं आया। वहीं बेन स्टोक्स खेल के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को इसका फायदा उठाना चाहिए था और उन्हें दूर गेंद फेंकनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा भारत ने इंग्लैंड को तीसरा और चौथा झटका जल्दी दे दिया था। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाज मैच में वापसी नहीं कर पाए और रूट ने स्टोक्स के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी कर ली। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ