Indian Cricket Team

Team India: वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए टीम इंडिया ने बनाया प्लान, 8 नई सीरीज में मचेगा घमासान 

Team India: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में बुरी तरह से ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. इसी के साथ उनका 12 सालों के बाद वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया था. उस हार के कारण ही अब टीम इंडिया ने 2 साल पहले से ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्लान बन रहा है. अगली 8 सीरीज का भी ऐलान कर दिया गया है.

Team India: भारतीय टीम ने अभी से ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से ही इसकी शुरुआत हो गई है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए ही रोहित शर्मा की जगह युवा शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर भी इसी टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए ही टीम को तैयार कर रहे हैं. इस आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी के लिए भारत 8 वनडे सीरीज खेलने वाली है. 

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरू हुई तैयारी 

दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले 8 वनडे सीरीज खेल सकते हैं. जिसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से होगी. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 3 मैचों की ही वनडे सीरीज खेलेगी. जिसके बाद जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तो वहीं जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की ही वनडे सीरीज खेलेगी. ये सभी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की टीम में जगह पक्की होगी. 

विज्ञापन

बाकी के 4 और संभावित वनडे सीरीज के बारे में जानने के लिए देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ