पृथ्वी शॉ ने तूफानी दोहरा शतक जड़कर की धमाकेदार वापसी, आलोचकों की कर दी बोलती बंद 

Chandigarh vs Maharashtra: लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी का प्रयास कर रहे पृथ्वी शॉ ने अब घरेलू क्रिकेट में टीम बदल ली है. जिसका फायदा अब उन्हें मिल रहा है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शॉ को मिल रहा है. मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम से खेल रहे पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक जड़कर तूफानी पारी खेली है. लगातार 2 मैच में पृथ्वी ने दूसरी पारी में बल्ले से तहलका मचाया है.

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw

Chandigarh vs Maharashtra: भारतीय टीम से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ पिछले सीजन आईपीएल 2025 में अनसोल्ड हो गए थे. जिसके कारण ही उनके करियर पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा था. जिसके कारण ही मुंबई की टीम छोड़कर उन्होंने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया. जिसे अब सही साबित करते हुए शॉ ने चंडीगढ़ के खिलाफ तूफानी दोहरा शतक जड़ दिया है. लगातार दूसरे मैच में पृथ्वी ने दूसरी पारी के दौरान बल्ले का कारनामा दिखाया है.

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक  

महाराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपना दूसरा मैच चंडीगढ़ के खिलाफ खेल रही है. जहां पर पहली पारी में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 9 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बनाए. जिसके कारण ही उनके ऊपर दबाव बढ़ गया था. जिसे कम करते हुए दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 156 गेंदों में नाबाद 222 रन बना डाले. इस पारी में उन्होंने 29 चौके और 5 छक्के भी जड़े.

विज्ञापन

शॉ ने 142.31 के स्ट्राइक रेट से रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजी करके गेंदबाजों के मन में डर फैला दिया. इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के दम पर महाराष्ट्र की टीम ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे. जवाब में चंडीगढ़ की टीम 209 रनों पर ही सिमट गई. महाराष्ट्र की टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित-विराट को ‘आखिरी’ बार देख फूट-फूटकर रोया ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर, VIDEO वायरल

विज्ञापन

पहले मैच में भी शॉ ने खेली थी अहम पारी 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले मुकाबले में पृथ्वी शॉ अपना खाता भी नहीं खोल सके थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 102 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली थी. जिस अंदाज में वापसी के बाद पृथ्वी शॉ खेल रहे हैं, उससे साफ हो गया है कि फिलहाल उनका पहला लक्ष्य आईपीएल 2026 में किसी तरह वापसी है. जिसके कारण ही हाल के समय में उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी बहुत ज्यादा काम किया है. अगर किसी अंदाज में इस रणजी के सीजन में शॉ का बल्ला चला तो टीम इंडिया में वापसी भी बहुत जल्द हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ