हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Auction में नए ‘उमरान मलिक’ की लग सकती है लॉटरी, 150 की स्पीड से करता है गेंदबाजी 

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारियां चल रही हैं. सभी की नजरें युवा भारतीय खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं. ऐसे में एक युवा तेज गेंदबाज को लेकर फिलहाल बहुत ज्यादा चर्चा चल रही है. इस खिलाड़ी के पास अकेले दम पर मैच को पलटने की क्षमता है. वहीं स्पीड ज्यादा होने के कारण वो फ्रेंचाइजियों के नए फेवरेट हो सकते हैं. ऐसे में उनकी लॉटरी लगना तय माना जा रहा है.

विज्ञापन
ashok sharma

IPL 2026 Auction: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की पूरी तैयारी कर ली है. मिनी ऑक्शन होने के कारण सभी की नजरें घरेलू क्रिकेट के युवा स्टार खिलाड़ियों पर हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनके बारे में ज्यादा चर्चा हो रही है. ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं अशोक शर्मा, जिन्हें अब स्पीड ज्यादा होने के कारण भारत का नया उमरान मलिक भी कहा जा रहा है. 

अशोक शर्मा पर हैं सभी की नजरें 

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अशोक शर्मा को 30 लाख रुपये में खरीदा था. आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले उन्होंने इस तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया. अब तक इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 9 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किया है. जिस अंदाज में अशोक फिलहाल गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे कई आईपीएल फ्रेंचाइजी प्रभावित नजर आ रही हैं. ऐसे में उन पर ऑक्शन के दौरान करोड़ों की बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें चौथा टी20 मुकाबला? सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

विज्ञापन

वीडियो में देखें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ

ये भी पढ़ें: IND vs SA: गेंदबाज या बल्लेबाज किसका होगा लखनऊ टी20 में जलवा? इस टीम के पक्ष में हैं आंकड़े

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola