IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें चौथा टी20 मुकाबला? सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया 

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. जहां पर 3 मैचों के बाद टीम इंडिया 2-1 से सीरीज में आगे चल रही है. चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को खेला जाना है. जोकि दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो वाला मुकाबला होने वाला है. वहीं टीम इंडिया सीरीज को इसी मैच के बाद अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. ये मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद है.

IND vs SA 4th T20

IND vs SA 4th T20

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी. सीरीज में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका की टीम को जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे. फैंस जानना चाहते हैं कि वो इस मुकाबले को कहां पर फ्री में देख सकते हैं. 

विज्ञापन

कब और कहां देखें चौथा टी20 मुकाबला? 

भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले को फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस मुकाबले का आनंद फैंस जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. इनकी वेबसाइट पर भी फैंस इस मैच को देख सकते हैं. फ्री में मैच देखने के लिए फैंस को डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का आनंद उठाना होगा. लखनऊ में फैंस को रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. 

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए टीम इंडिया फिलहाल टेंशन में है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान फंसे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अक्षर पटेल भी अब इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह शाहबाज अहमद को टीम के साथ जोड़ा गया है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर. 

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ