IND vs SA: गेंदबाज या बल्लेबाज किसका होगा लखनऊ टी20 में जलवा? इस टीम के पक्ष में हैं आंकड़े 

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज बड़ी उतार-चढ़ाव भरी रही है. पहला मैच टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीता, तो वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भी पलटवार किया. तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने वापसी करके शानदार जीत दर्ज की है. अब सभी फैंस की नजरें चौथे टी20 मुकाबले पर टिकी हुई हैं. पहले तीनों मैच में पिच की अहम भूमिका रही है.

IND vs SA Lucknow T20

IND vs SA Lucknow T20

IND vs SA: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. जहां पर चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाना है. पहले तीनों मैचों की तरह इस मुकाबले में भी पिच की बड़ी अहम भूमिका रहने वाली हैं. जिसके कारण ही फिलहाल दोनों ही टीमों के मैनेजमेंट की नजर लखनऊ की पिच पर टिकी हुई है. फैंस भी जानना चाहते हैं कि इस मैदान पर छक्कों की बारिश होगी या गेंदबाजों का जादू चलेगा? 

विज्ञापन

कैसी रहेगी लखनऊ की पिच? 

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ की पिच पर गेंदबाजों का ही जादू चलता है. इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. वहीं गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों का भी जादू चलते हुए देखा जा सकता है. जिसके कारण ही दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में एक-एक और स्पिनरों की एंट्री हो सकती है. लखनऊ की पिच पर रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. 

विज्ञापन

लखनऊ में इस समय ओस पड़ रही है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है. ऐसे में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाएगा. टॉस जीतने वाली टीम के पास मैच जीतने का बड़ा मौका होगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें चौथा टी20 मुकाबला? सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर. 

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ