टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर का बना 'भद्दा' मजाक! विदेशी बोर्ड ने बंद किए रास्ते, कहा- ऐसा कोच नहीं चाहिए

Gautam Gambhir: आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर काफी ट्रोल हो रहे हैं. अब क्रिकेट बोर्ड ने उनका भद्दा मजाक उड़ाया.

Gautam Gambhir Ireland

गौतम गंभीर का उड़ा मजाक (Image: Twitter/X and Instagram/indiancricketteam)

Gautam Gambhir: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20I सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड ने पहली बार किसी बड़ी टीम को 2-0 से हराया है. इस जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. अब आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद गौतम गंभीर का भद्दा मजाक बनाया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो गौतम गंभीर को अपनी टीम का हेड कोच नहीं बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन

गौतम गंभीर का बना मजाक

आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए साफ कर दिया कि उन्हें गौतम गंभीर जैसा कोच नहीं चाहिए. उन्होंने कटाक्ष में आयरलैंड के खिलाफ हार के लिए गंभीर की तारीफ की. आइसलैंड क्रिकेट ने पोस्ट में लिखा, ‘हम यह बात कन्फर्म कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल करने की इच्छा नहीं रखते हैं. हालांकि, गंभीर में काफी टैलेंट है और यह साफ तौर पर नजर आता है. इस तरह के भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेलकर भी आयरलैंड में ऐसे नतीजे देने के लिए सचमुच जबरदस्त काबिलियत की जरूरत होती है.’

विज्ञापन

हार पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?

आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में 2-0 से हार के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया. उनका मानना था कि गेंदबाजी और फील्डिंग के मामले में आयरलैंड टीम उनसे बहुत आगे थी. उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह सीरीज निराशाजनक रही. हालांकि, आयरलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उनकी तारीफ बनती है.’

विज्ञापन

अय्यर ने आगे कहा, ‘उन्हें पता था कि पिच कैसी है और उनका फील्डिंग का लेवल भी कमाल का था. आयरलैंड के गेंदबाजों ने भी प्लानिंग से गेंदबाजी की. गेंदबाजी और फील्डिंग के मामले में आयरलैंड बेहतर साबित हुआ. आयरलैंड का प्रदर्शन प्रशंसा योग्य है. गेंदबाजी के मामले में हम पीछे रह गए.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ