IPL 2025 - 2025-05-23T142659.979
विज्ञापन

IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले ही लगे टीम इंडिया को 4 बड़े झटके, टेंशन में बीसीसीआई!

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। लेकिन इस सीरीज से शुरू होने से पहले ही टीम को 4 बड़े झटके लगे हैं।

IND vs ENG:  भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के लिए ये सीरीज काफी अहम है। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को 4 बड़े झटके लग चुके हैं। दरअसल रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज से पहले ही अपने टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का बल्लेबाजी विभाग कमजोर पड़ सकता है। वहीं अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी की फिटनेस से सेलेक्टर्स संतुष्ट नहीं हैं। चयनकर्ताओं को शमी की फिटनेस पर संदेह है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि शमी लंबे स्पेल टेस्ट में नहीं डाल सकते हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी लगातार भारत के लिए टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। वह इस सीरीज में 3 से 4 टेस्ट ही खेल पाने की क्षमता रखते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ