ऑस्ट्रेलिया के पास 24, तो टीम इंडिया के पास हैं कितनी ICC ट्रॉफी? देखें टॉप 5 में कौन-कौन से देश

Most ICC Trophies: ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. यह उनकी 24वीं ICC ट्रॉफी है. आइए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले 5 देशों के बारे में जानते हैं.

ms dhoni virat kohli australia team
1 / 6

Most ICC Trophies: क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अलग ही लेवल पर रहा है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर 2026 के वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया की महिला और पुरुष, दोनों टीमें काफी मजबूत रही हैं. ICC ट्रॉफी जीतना अपने आप में बड़ी बात है और यह कहना गलत नहीं होगा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़े टूर्नामेंट जीतना आम बात है. हालांकि, भारत समेत कई अन्य टीमों ने भी काफी बार ICC ट्रॉफी जीती है. आइए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले 5 देशों के बारे में जानते हैं. (Image: AI Generated/Edited)

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया2 / 6

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल टीम है. उन्होंने कुल 24 ICC ट्रॉफियां जीती हैं. मेंस और वुमेंस टीम ने कुल मिलाकर 13 वनडे वर्ल्ड कप और 8 टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं. इसके अलावा उनके नाम दो चैंपियंस ट्रॉफी और एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी है. (Image: Instagram/cricketaustralia)

विज्ञापन

भारत

भारत3 / 6

भारत ने अब तक 9 बार ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया है. पुरुष और महिला टीम ने कुल मिलाकर तीन बार वनडे वर्ल्ड कप जीता है. इसके अलावा टीम इंडिया के नाम तीन चैंपियंस ट्रॉफी और तीन टी20 वर्ल्ड कप हैं. (Image: Instagram/Indiancricketteam)

इंग्लैंड

इंग्लैंड4 / 6

इंग्लैंड टीम ने अब तक 8 ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया है. उनकी मेंस टीम ने 1 वनडे वर्ल्ड कप और दो टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं. महिला टीम चार बार वनडे वर्ल्ड कप और एक बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही है. (Image: Instagram/englandcricket)

विज्ञापन

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज5 / 6

वेस्टइंडीज ने अब तक 6 बार ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया है. मेंस टीम ने दो बार वनडे और दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. इसके अलावा वो 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल हुए थे. वेस्टइंडीज की महिला टीम 2016 में टी20 वर्ल्ड कप जीती थी. (Image: Instagram/windiescricket)

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड6 / 6

न्यूजीलैंड ने 4 ICC ट्रॉफियां अपने नाम की हैं. महिला टीम ने 2000 में वनडे और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. मेंस टीम ने 2021 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की थी और वो 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में भी सफल हुए थे. (Image: Instagram/suziebates)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन