Team India
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव! इन दो खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

IND vs ENG: एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपने प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव कर सकती है।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाना है। सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। पहले ही मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है वर्कलोड को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है।

बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह या फिर आकाशदीप में से किसे एक को मौका मिल सकता है। वहीं, पहले टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने वाले शार्दुल ठाकुर पर गाज गिर सकती है। शार्दुल ने पूरे मैच में सिर्फ 16 ओवर ही गेंदबाजी की थी। वहीं, बल्ले से वह दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फेल रहे थे। शार्दुल की जगह पर टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी या फिर कुलदीप यादव को आजमा सकती है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो

Advertisment

 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ