IND vs ENG
विज्ञापन

IND vs ENG: हार के बाद बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर! प्लेइंग 11 से होगी इन खिलाड़ियों की छुट्टी

IND vs ENG: चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपने प्लेइंग 11 में कई बदलाव कर सकती है। लॉर्ड्स में शुभमन गिल की सेना को मेजबान टीम के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।

IND vs ENG: टीम इंडिया को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के हाथों रोमांचक मैच में हार झेलनी पड़ी। शुभमन गिल की सेना अब सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई है। रविंद्र जडेजा की लाख कोशिश भी तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की हार को नहीं टाल सकी। हालांकि, चौथे टेस्ट में भारतीय टीम अब जोरदार पलटवार करना चाहेगी। मैनचेस्टर में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

करुण नायर को लगातार तीन मैचों में मौका दिया गया, लेकिन वह बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप रहे। चौथे टेस्ट में करुण का प्लेइंग 11 से बाहर होना तय माना जा रहा है। करुण की जगह पर अभिमन्यु ईश्वरन या साई सुदर्शन में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी पर भी गाज गिर सकती है। नीतीश का प्रदर्शन तीसरे टेस्ट में बल्ले से कुछ खास नहीं रहा था। भारतीय टीम मैनचेस्टर में एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना चाहेगी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ