ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो चुका है. अगले साल 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हालांकि, वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी चुनौतियां हैं, जिनका समाधान जल्द निकालना जरूरी है. पहली कमजोरी बैकअप ओपनर की कमी है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल को नियमित मौके नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में किसी ओपनर के चोटिल होने पर टीम का संतुलन बिगड़ सकता है. इसके बाद दूसरी समस्या मिडिल ऑर्डर का अनिश्चित कॉम्बिनेशन है.
विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर भरोसेमंद ऑलराउंडर की तलाश जारी है. वहीं, तीसरी चुनौती स्पिन ऑलराउंडर का चयन है. रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर में से किसे प्राथमिकता मिलेगी, यह स्पष्ट होना जरूरी है. चौथी कमी बैकअप विकेटकीपर की है. केएल राहुल के चोटिल होने की स्थिति में टीम के पास मजबूत विकल्प होना चाहिए, ताकि बड़े टूर्नामेंट में परेशानी न हो. 5वीं चिंता तेज गेंदबाजी है. जसप्रीत बुमराह पर निर्भरता कम करने के लिए टीम को दूसरे तेज गेंदबाजों को भी तैयार करना होगा. भारत के पास इन कमियों को दूर करने के लिए पर्याप्त मुकाबले हैं. न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज टीम संयोजन आजमाने का मौका देंगी.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
18 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines