अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज

IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भले ही छोटी पारी खेली हो, लेकिन उन्होंने पहले ओवर में छक्का लगाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक टी20I इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में बनाए 20 रन (PIC Credit - ANI)

IND vs WI, Abhishek Sharma: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक ने भले ही छोटी पारी खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रांची में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने पारी के पहले ही ओवर में छक्का जड़कर इतिहास रच दिया. अभिषेक टी20I इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और वेस्टइंडीज के इविन लुईस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा ने भारतीय पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया. इसके साथ ही अभिषेक फुल मेंबर देशों की टीमों के बल्लेबाजों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अभिषेक ने इस मामले में पॉल स्टर्लिंग और इविन लुईस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में पहले ओवर के दौरान 13-13 छक्के लगाए थे, जबकि अभिषेक अब तक 14 छक्के जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

इसी के साथ अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. दोनों ने अपने करियर में पहले ओवर के दौरान 12-12 छक्के लगाए हैं.

T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज (फुल मेंबर्स टीम)

14 छक्के- अभिषेक शर्मा
13 छक्के- पॉल स्टर्लिंग
13 छक्के- एविन लुईस
12 छक्के- रोहित शर्मा
12 छक्के- मार्टिन गप्टिल

विज्ञापन

दूसरे टी20 में भी नहीं चला अभिषेक का बल्ला

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए. वह रोस्टन चेज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गुडाकेश मोती को कैच थमा बैठे. अभिषेक वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे. अभिषेक ने पहले टी20 में 10 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 21 रन बनाए थे.

विज्ञापन

घर पर एक हजार T20I रन पूरे करने वाले बने 7वें भारतीय

अभिषेक शर्मा ने इस छोटी के साथ पारी के साथ घर पर 1000 टी20 इंटरनेशनल पूरे कर लिए हैं. अभिषेक ने सिर्फ 29 मैचों में 36.07 की औसत से 1010 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले. इसी के साथ वह घर पर एक हजार T20I रन बनाने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने घर पर 46 टी20I मैचों में 1577 रन बनाए हैं.

घर पर सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

विराट कोहली – 1577 रन
रोहित शर्मा – 1532 रन
सूर्यकुमार यादव – 1530 रन
ईशान किशन – 1246 रन
हार्दिक पांड्या – 1212 रन
केएल राहुल – 1018 रन
अभिषेक शर्मा – 1010 रन

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ