हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के इन 4 स्टार खिलाड़ियों को मिल सकती है IPL में फेल होने की सजा, T20 स्क्वाड से कट सकता है पत्ता

Team India: भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की नजर आईपीएल 2026 पर टिकी हुई थी. जहां पर कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें बहुत ज्यादा प्रभावित किया, तो वहीं कुछ ने निराश भी किया है. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर अब उन 4 स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं, जिन्होंने आईपीएल में निराश किया है.

विज्ञापन
hardik pandya and suryakumar yadav

Team India: टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. हालांकि आईपीएल 2026 के बाद स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकती है. 4 स्टार खिलाड़ियों ने इस सीजन बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही अब हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अगली टी-20 सीरीज से पहले कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से अब टीम इंडिया के 4 स्टार खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है. 

टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी 

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था. जिसमें सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या ने बहुत ज्यादा निराश किया. इन दोनों खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अब नीतीश कुमार रेड्डी और श्रेयस अय्यर को आजमा सकती है. दोनों खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का भी पत्ता कट सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह क्रुणाल पांड्या और रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. 

ये भी पढ़ें: स्टार गेंदबाज को सिर्फ 8 गेंद फेंकने के लिए IPL 2026 में मिले 18 करोड़, शाहरुख खान को लगा दिया चूना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola