हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया पर आफत का 'ट्रिपल' अटैक, बीसीसीआई और गौतम गंभीर की बढ़ी परेशानी 

Team India: भारतीय टीम मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इंजरी की समस्या से लगातार जूझ रही है. पिछले कुछ दिनों में टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी इंजर्ड हो गए हैं. इन खिलाड़ियों की इंजरी से हेड कोच गौतम गंभीर सहित पूरा टीम मैनेजमेंट टेंशन में आ गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये इंजरी फैंस और टीम के लिए बड़ा झटका है.

विज्ञापन
Washington Sundar with Team India

Team India: टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों में इंजर्ड हो गए हैं. इन खिलाड़ियों की इंजरी के कारण भारतीय टीम की समस्या बढ़ गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नहीं नजर आएंगे. हालांकि अगर इनमें से 2 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिट नहीं हो सके, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर बहुत बड़ी परेशानी में आ जाएंगे. अब ये खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम करेंगे. 

भारत के 3 स्टार खिलाड़ी हुए इंजर्ड 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऋषभ पंत चोटिल हो गए. जिसके कारण ही वो पूरी वनडे सीरीज से बाहर भी हो गए. पंत के बाद पहले वनडे मुकाबले के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को भी इंजरी हो गई. अब सुंदर भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए. टी20 टीम के अहम खिलाड़ी तिलक वर्मा भी इंजरी के कारण पहले 3 टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. तिलक वर्मा और वॉशिगंटन सुंदर तो भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम का भी हिस्सा हैं. ऐसे में अगर इन दोनों खिलाड़ियों की इंजरी बढ़ी तो टीम इंडिया परेशानी में आ सकती है. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: जीत के बाद भी बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की इंजरी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: 5 मैचों में सिर्फ 16 रन और 4 विकेट, फिर भी क्यों 26 साल के आयुष बदोनी को मिल गई टीम इंडिया में एंट्री?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola