टी-20 विश्व कप 2026
विज्ञापन

T20 World Cup 2026 का बड़ा तोहफा, 100 रुपये में मिलेगा स्टेडियम से मैच देखने का मौका

T20 World Cup 2026 Tickets: टी-20 विश्व कप 2026 का इंतजार बेसब्री के साथ किया जा रहा है. इस बार भारत और श्रीलंका में विश्व कप खेला जाएगा. ऐसे में फैंस के बीच ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है. आप 100 रुपये में टी-20 विश्व कप 2026 का टिकट बुक कर सकते हैं.

T20 World Cup 2026 Tickets: टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच 7 फरवरी से खेला जाएगा, जबकि 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाना है. कुल 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. आगामी विश्व कप 2026 भी टी-20 विश्व कप 2024 की तरह ही खेला जाएगा. टी-20 विश्व कप 2026 का मैच स्टेडियम में देखने की चाहत रखने वाले फैंस के लिए गुड न्यूज आई है.

फैंस विश्व कप के मैच का मजा केवल 100 रुपये में स्टेडियम में बैठकर ले सकते हैं. बता दें कि भारत के किसी भी मैच का टिकट 100 रुपये नहीं है, जिन मैचों में दर्शकों के स्टेडियम कम पहुंचने की उम्मीद है. केवल उन्हीं मैचों के टिकट 100 रुपये रखे गए हैं. टी-20 विश्व कप के टिकट फैंस आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ