T20 World Cup 2026, India Semifinal Scenario: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंद दिया. वेस्टइंडीज की इस जीत ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. वेस्टइंडीज की बड़ी जीत के बाद उनका NRR +5.350 पहुंच गया और साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर खिसक गई. ऐसे में अब भारत के लिए टॉप-2 में जगह बनाना आसान नहीं रहा. अब भारत अगर अपने दोनों मुकाबले जीत भी लेगा, तो भी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा या नहीं यह कंफर्म नहीं है. पॉइंटस टेबल में अभी तक भारत का खाता नहीं खुला है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों से हार के बाद टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया गुरुवार, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना दूसरा सुपर-8 का मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच में भारतीय टीम की नजरें रन रेट के समीकरण पर जरूर होंगी और टीम हर हाल में जीत हासिल कर अपना रन रेट बेहतर करना चाहेगी. लेकिन अगर टीम इंडिया को फिलहाल पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना है, तो जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना पड़ेगा, जो आसान काम नहीं है. सबसे पहले तो भारत को अपना नेगेटिव नेट रन रेट पॉजिटिव में बदलना होगा. अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे जिम्बाब्वे को कम से कम 77 रन से हराना होगा, तभी NRR पॉजिटिव होगा. लेकिन अगर रन चेज करना पड़ा, तो तस्वीर और चुनौतीपूर्ण हो जाएगी. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup के बीच हुआ नई सीरीज का ऐलान, अफगानिस्तान की मेजबानी में पहली बार खेलेगी ये टीम
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
5 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
6 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
20 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
21 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines