T20 World Cup के बीच हुआ नई सीरीज का ऐलान, अफगानिस्तान की मेजबानी में पहली बार खेलेगी ये टीम
AFG vs SL: टी20 विश्व कप के बीच अफगानिस्तान की तरफ से नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ये टीम अफगानिस्तान की मेजबानी में खेलेगी. फिलहाल ये टीम टी20 विश्व कप में व्यस्त है. आइए आपको भी बताते हैं कि इस नई सीरीज की शुरुआत कब होगी और कहां खेली जाएगी.
AFG vs SL: आईसीसी की तरफ से इस समय टी20 विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर है और इसी के बीच में अफगानिस्तान की तरफ से नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 टी20 तो वहीं 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगा. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका की मेजबानी कर रही है. इस सीरीज के सभी मैच शाहजहां, दुबई में खेले जाएंगे. इस सीरीज की शुरुआत 13 मार्च को होगी तो वहीं दौरे का आखिरी मैच 25 मार्च को खेला जाएगा.
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साझा की जानकारी
श्रीलंका के साथ होने वाली इस सीरीज की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ये दूसरी सीरीज होगी. इससे पहले टी20 फॉर्मेट में साल 2024 में दोनों का सामना हो चुका है. इस दौरे पर पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज होगी तो वहीं इसके बाद 20 मार्च से वनडे सीरीज का आगाज होगा. अभी तक इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है.
विज्ञापन
🚨 𝐍𝐄𝐖𝐒! 🚨
We are hosting @OfficialSLC for the first time in our history! 👏👏
टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो वहीं श्रीलंका ने शानदार अंदाज में खेलते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है. हालांकि, टीम को अपने पहले सुपर 8 के मैच में हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका की नजरें फिलहाल बाकी मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगा.