IND vs NZ: फाइनल मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया बनाएगी ये 4 बड़े रिकॉर्ड, पहली बार होगा ये अद्भुत कारनामा

IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेलना है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया 4 बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है, जो कि टी20 विश्व कप के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुए हैं.

jacket (19)
1 / 6

 

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा 8 मार्च को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की की है तो वहीं दूसरी तरफ कीवी टीम भी बेहतरीन लय में खेल रही है. टीम इंडिया के पास इस मैच में जीत हासिल कर 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. जो कि टी20 विश्व के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुए हैं. 

विज्ञापन

T20 World Cup डिफेंड करने वाली पहली टीम

T20 World Cup डिफेंड करने वाली पहली टीम2 / 6

टी20 विश्व कप के इतिहास में आज तक कोई भी टीम टाइटल डिफेंड नहीं कर पाई है. अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो जाती है तो ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. टीम ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन

3 बार T20 World Cup जीतने वाली पहली टीम

3 बार T20 World Cup जीतने वाली पहली टीम3 / 6

टीम इंडिया 2 बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. साल 2007 में टीम ने धोनी की कप्तानी में तो वहीं 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी जीती थी. इस बार टीम तीसरी बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच सकती है.

T20 World Cup में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत

T20 World Cup में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत4 / 6

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए टी20 विश्व कप में एक भी बार मैच नहीं जीता है. 3 बार इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है लेकिन हर बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में जीत हासिल कर भारत कीवी टीम के खिलाफ पहली जीत हासिल कर सकता है. 

विज्ञापन

घर पर T20 World Cup जीतने वाली पहली टीम

घर पर T20 World Cup जीतने वाली पहली टीम5 / 6

टीम 20 विश्व कप के इतिहास में आज तक किसी भी होम टीम ने खिताब अपने नाम नहीं किया है. ऐसे में अगर टीम इंडिया इस बार खिताब अपने नाम करती है तो ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बन जाएगी. इस बार टी20 विश्व कप के आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है. 

कहां खेला जाएगा T20 World Cup का फाइनल?

कहां खेला जाएगा T20 World Cup का फाइनल?6 / 6

भारत और न्यूजीलैंड के बीच का फाइनल का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस 6 बजकर 30 मिनट पर होगा तो वहीं पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन