T20 WC 2024: वेस्ट इंडीज के सामने फंस गया पेच, सामने आया सेमीफाइनल का समीकरण

T20 World Cup 2024: वेस्ट इंडीज की टीम को Super 8 में इंग्लैंड ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके बाद उसका सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो गया है। हालांकि अब भी विंडीज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

West Indies Team

West Indies Team

T20 World Cup 2024: वेस्ट इंडीज की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। विंडीज की टीम ग्रुप-2 में शामिल है। जिसमें इंग्लैंड के अलावा साउथ अफ्रीका और यूएसए जैसी टीमें हैं। इस हार के बाद विंडीज ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में शून्य अंक और -1.343 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे यानी चौथे स्थान पर आ गई है। अब वेस्ट इंडीज का सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि उसके पास अभी भी मौका है। आइए जानते हैं कि विंडीज की टीम कैसे क्वालीफाई कर सकती है।

वेस्ट इंडीज इस तरह कर सकती है क्वालीफाई

सुपर-8 में वेस्ट इंडीज के दो मुकाबले बचे हैं। ये मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाएंगे। वेस्ट इंडीज 22 जून को यूएसए और 24 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। विंडीज को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो उसे अगले दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। तब जाकर उसके पास 4 पॉइंट और बेहतर नेट रन रेट हो सकती है। इस तरह वह पहले या दूसरे स्थान तक जा सकती है।

साउथ अफ्रीका के हारने की दुआ

विंडीज को ये भी उम्मीद करनी होगी कि 2 अंक और +0.900 का नेट रन रेट हासिल कर चुकी साउथ अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला हार जाए। इससे उसका खतरा कम हो जाएगा। साथ ही विंडीज को यूएसए के दो मुकाबले हारने की भी उम्मीद करनी होगी। अगर वेस्ट इंडीज के साथ साउथ अफ्रीका 4 अंक हासिल कर लेती है तो मामला नेट रन रेट पर फंस जाएगा। अगर इंग्लैंड भी अपने दो मुकाबले हार जाए तब भी वेस्ट इंडीज का काम बन सकता है।

पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड टॉप पर 

आपको बता दें कि ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम 2 पॉइंट और +1.343 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। इंग्लैंड के अगले दो मुकाबले साउथ अफ्रीका और यूएसए के खिलाफ हैं। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ