T20 WC 2024 Ind vs Pak: टी20 वर्ल्डकप में यूएसए जैसी टीम से हारने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमजोरी अब सभी को मालूम चल चुकी है। वर्ल्डकप में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंची पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अपने पहले ही मैच में खराब गेंदबाजी और फील्डिंग करके बता दिया है कि उनकी तैयारियां अधूरी है। पाकिस्तान की हार के बाद टीम की कमजोरी पर तमाम दिग्गज अपनी राय रख रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान के लिए 4 खिलाड़ी बोझ बने हुए हैं। ये खिलाड़ी अगर भारत के खिलाफ ऐसे ही खेलते नजर आए तो भारतीय टीम 9 जून को बंपर जीत तय करेगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: चैंपियन इंग्लैड पर मंडराया खतरा, विश्वकप से हो सकता है बाहर
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के 10 सबसे बड़े उलटफेर, PAK को कब-कब मिली हार?
इस लिस्ट में पाकिस्तान बल्लेबाज आजम खान, मोहम्मद रिजवान और शाहीन आफरीदी का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि आजम खान अपने फिटनेस से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, कोच, कमेंटेटर और फैंस तक को नहीं पता है कि आजम खान का चयन टी20 क्रिकेट के लिए क्यों हुआ है। आजम खान का प्रदर्शन उतना भी बेहतरीन नहीं रहा है कि वह विश्वकप टीम का हिस्सा हों।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित स्टार खिलाड़ी, कह दी बड़ी बात
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: रोमांचक हुई सुपर-8 की जंग, 3 जगह खाली; 5 टीम लगभग तय
वहीं, मोहम्मद रिजवान को लेकर लोगों का मानना है कि वह खुद कप्तान बनना चाहते हैं। बाबर आजम की जगह लेकर वह टीम की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं। लास्ट 3 टी20 मैच में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इन 3 मैचों में एक में वह 0 पर आउट हुए हैं। वहीं, 1 मैच में मोहम्मद रिजवान ने 9 रन और 1 मैच में 23 रन का स्कोर बनाया है।
पाकिस्तानी टीम बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की फॉर्म से भी जूझ रही है। टीम के मुख्य गेंदबाज शाहीन आफरीदी का प्रदर्शन वैसा नहीं है, जैसी उनसे उम्मीद की जा रही थी। ये खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के लिए बोझ कैसे बने हुए हैं, ये जानने के लिए पूरा वीडियो देखें…
संबंधित खबरें
दिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
12 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 days agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines