हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Exclusive: अर्शदीप हो सकते हैं नंबर वन गेंदबाज, बस करने होंगे ये 2 काम, पाकिस्तानी दिग्गज ने दी सलाह

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 2 जून से होने वाला है। वहीं, भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इससे पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 2 अहम सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन
अर्शदीप सिंह।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बड़ी सलाह दे दी है। दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकते हैं, इसके लिए उन्हें बस 2 काम करने होंगे। इसके अलावा आमिर ने विराट कोहली को लेकर भी बयान दिया है। बता दें कि पाकिस्तान जब आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी, इस टूर्नामेंट में मोहम्मद आमिर का बड़ा योगदान रहा था।


ये भी पढ़ें:- ENG vs PAK: मार्क वुड की बाउंसर नहीं झेल पाए आजम खान, अजीब तरीके से हुए आउट, देखें वीडियो

5 जून को खेला जाएगा भारत का पहला मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से होने वाला है। इसका मतलब अगले 2 दिन में विश्व कप का रोमांच शुरू हो जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम को एकमात्र वॉर्मअप मैच खेलना है। यह मुकाबला 1 जून को खेला जाएगा। इसके अलावा भारतीय टीम को विश्व कप का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर जिस मैच के लिए दुनियाभर के करोड़ों फैंस इंतजार में हैं, वह मैच है भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच। यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। आमिर ने यह बयान न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए दिया है।

विज्ञापन

इस वीडियो में देखें आमिर का पूरा बयान…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola