हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 WC 2024: कितने बजे होंगे वर्ल्ड कप के मैच, टीम इंडिया कब-कब खेलेगी? जानें पूरी डिटेल

T20 World Cup 2024 Match Timings in India: विश्व कप के लिए टीम इंडिया के मैचों का टाइमिंग और शेड्यूल क्या रहने वाला है, इस रिपोर्ट में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Team India T20 WC

T20 World Cup 2024 Match Timings in India: टी-20 वर्ल्ड के लिए फैंस की एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। वर्ल्ड कप के तहत अभी वार्मअप मैच चल रहे हैं। इसके बाद मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। टीम इंडिया अपना वार्मअप मैच 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। विश्व कप के मैचों का टाइमिंग क्या रहेगा और टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे? आइए जानते हैं…

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1-2 नहीं रचेंगे इतने कीर्तिमान 

जानकारी के अनुसार, भारतीय समयानुसार विश्व कप के 5 मैच सुबह 5 बजे, 20 मैच सुबह 6 बजे, 23 मैच रात 8 बजे, 2 मैच रात 9 बजे, 3 मैच रात 10.30 बजे और 2 मैच रात 12.30 बजे से खेले जाएंगे। टीम इंडिया के राउंड-1 के सभी मैच रात 8 बजे से होंगे। ये मैच लगभग 11.30 बजे तक खत्म होंगे। यानी इन मैचों की टाइमिंग आईपीएल की टाइमिंग जैसी ही रहेगी। भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के मुकाबले के बाद 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से मुकाबला करेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: धोनी के पैर पड़ने वाले फैन का खुलासा, माही ने किया इलाज का वादा

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola