T20 WORLD CUP 2024 Indian team started practice New York

T20 WORLD CUP 2024: टीम इंडिया ने कसी कमर, अमेरिका पहुंचते ही शुरू की तैयारी

T20 WORLD CUP 2024: IPL 2024 के बाद अब भारतीय टीम मिशन टी20 विश्व कप 2024 पर निकल चुकी है। अमेरिका पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम इंडिया अपने पहले मैच में 5 जून को आयरलैंड से भिड़ेगी।

T20 WORLD CUP 2024: IPL 2024 के बाद अब भारतीय टीम मिशन टी20 विश्व कप 2024 पर निकल चुकी है। हाल ही में रोहित शर्मा एंड कंपनी और सपोर्ट स्टाफ ने अमेरिका के लिए उड़ान भरी थी। वहीं कुछ बचे हुए खिलाड़ी भी धीरे-धीरे USA के लिए रवाना हो रहे हैं। टीम इंडिया ने अमेरिका पहुंचने के कुछ समय बाद ही प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ तस्वीरों से संकते मिल रहे हैं कि मैन इन ब्लू ने अभ्यास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

5 जून को आयरलैंड से भिड़ंत

टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड और USA भी शामिल है। मैन इन ब्लू अपने पहले मैच में आयरलैंड से टकराएगी। यह मैच 5 जून को खेला जाएगा। इसके बाद रोहित की सेना 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से भिड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ