India vs Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को भिड़ंत होने वाली है। इस मैच को लेकर फैंस में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। विश्व कप को लेकर दोनों टीमें अपनी कमर कस चुकी है। वैसे तो विश्व कप का आगाज 2 जून से होने वाला है। भारत को पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। लेकिन फैंस को इंतजार है 9 जून का, जिस दिन भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के सामने होगी। इस मैच पर ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के करोड़ों फैंस की नजर होती है, बल्कि दुनियाभर के फैंस की नजर होती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: बाबर आजम को चचेरे भाई ने दिया झटका, कहा- टीम इंडिया जीतेगी मैच
5 बार आमने-सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैच भारत के नाम रहा, जबकि एक मैच पाकिस्तान जीता है। ऐसे में हेड टू हेड के आंकड़े देखें, तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान से काफी भारी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास दोहराने की चाहत से उतरेगी। भारत को विश्व कप के आगाज से पहले एक वॉर्मअप मैच भी खेलना है। यह मैच 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला है। चलिए आपको भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले, दोनों टीमों की कमजोरी से लेकर स्ट्रेंथ तक सब कुछ बताते हैं।
इस वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 hr agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
6 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 day agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines