IND vs PAK: ताकत से कमजोरी तक...रैंकिंग से अनुभव तक...जानें दोनों टीमों का पूरा विश्लेषण

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को भिड़ंत होने वाली है। इस मैच को लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। चलिए आपको दोनों टीमों की कमजोरी से ताकत तक और रैंकिंग से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक सब कुछ बताते हैं।

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan Weakness and Strength 9 june

India vs Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को भिड़ंत होने वाली है। इस मैच को लेकर फैंस में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। विश्व कप को लेकर दोनों टीमें अपनी कमर कस चुकी है। वैसे तो विश्व कप का आगाज 2 जून से होने वाला है। भारत को पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। लेकिन फैंस को इंतजार है 9 जून का, जिस दिन भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के सामने होगी। इस मैच पर ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के करोड़ों फैंस की नजर होती है, बल्कि दुनियाभर के फैंस की नजर होती है।

5 बार आमने-सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैच भारत के नाम रहा, जबकि एक मैच पाकिस्तान जीता है। ऐसे में हेड टू हेड के आंकड़े देखें, तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान से काफी भारी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास दोहराने की चाहत से उतरेगी। भारत को विश्व कप के आगाज से पहले एक वॉर्मअप मैच भी खेलना है। यह मैच 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला है। चलिए आपको भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले, दोनों टीमों की कमजोरी से लेकर स्ट्रेंथ तक सब कुछ बताते हैं।

इस वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ