T20 World Cup 2024 India vs Ireland: भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जीत के साथ कर दी है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप का अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला, जिसमें भारतीय टीम ने एकतरफा मैच में जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही भारत ग्रुप ए की अंकतालिका में भी नंबर वन पर पहुंच गया है। रोहित शर्मा की सेना ने 8 विकेट शेष रहते ही इस मैच को अपने नाम कर लिया। कई ऐसे खिलाड़ी थे, जिसे टीम में लेने पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन उन खिलाड़ियों ने भी साबित कर दिया कि उन्हें टीम में लेकर सेलेक्टर ने कोई गलती नहीं की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs IRE: ये क्या है भाई? ऋषभ पंत ने अनोखे SIX से किया फिनिश, देखें वीडियो
गेंदबाजों का रहा दबदबा
रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, यह चर्चा तो पहले से ही थी कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है, अब भारत के मैच में यह देखने को भी मिल गया। आयरलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 4 ओवर शेष रहते ही 96 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत के गेंदबाजों ने ऐसा जलवा दिखाया कि आयरलैंड की पूरी टीम धराशायी कर दिया। ऐसे में भारत को मुकाबला जीतने के लिए 97 रन बनाने की जरूरत थी। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का बल्ला भले ही खामोश रहा, लेकिन रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
इस वीडियो में देखें कौन रहे जीत के 4 हीरो…
संबंधित खबरें
रामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
15 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
16 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
19 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines