हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK के खिलाफ कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जवाब

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 9 जून को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा इशारा किया है। चलिए बताते रोहित ने क्या कहा है।

विज्ञापन
रोहित शर्मा।

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला आज यानी 9 जून को खेला जाएगा। यह मैच अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सिर्फ भारत और पाकिस्तान के फैंस नहीं, बल्कि दुनियाभर के करोड़ों फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। इस हाई वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान दिग्गज ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की ओर बड़ा इशारा दे दिया है।


ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम में धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, कोच ने दिया बड़ा अपडेट

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत ने इस विश्व कप का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेला था। इस मैच में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली आए थे। इसके अलावा भारतीय टीम इस मैच में कुल 8 बल्लेबाजों के साथ उतरी थी, जिनमें से 2 स्पिन ऑलराउंडर थे और दो मीडियम पेस ऑलराउंडर थे। अब रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भी प्लेइंग इलेवन को लेकर इशारा करते हुए कहा कि वह 8 बल्लेबाजों के साथ उतरेंगे। इससे साफ है कि रोहित इस मैच में भी उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकते हैं। या फिर अगर विराट कोहली से ओपनिंग नहीं करानी है, तो यशस्वी जायसवाल को टीम में शिवम दुबे की जगह शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस वीडियो में देखें रोहित शर्मा ने क्या कहा…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola